( बेल्हारी में जुटी मानस मंडलियों ने कहा-भगवान का चरित्र मानव जीवन और समाज के लिये दिशाबोध है)

जामगांव आर। समाजसेवी संस्था युवा मित्र मंडल द्वारा ग्राम बेल्हारी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव 2025 का रामायण की महाआरती और महाप्रसादी वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ,कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही ! देवमंच में मानस अनुष्ठान यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली
26वें वर्ष के इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के विभिन्न जिले के 30 मानस दलों ने लोक संगीत और सुमधुर भजनों से समां बांधा एवं मानस के चुनिंदा प्रसंगों पर रामकथा सुनाते हुए जनमानस को बताया कि अयोध्या के राजा श्रीराम ने अपने जीवन से अनुशासन और विनम्रता का जो चरित्र प्रस्तुत किया,वह आज भी समाज के लिए एक दिशाबोध है सामाजिक एकता स्थापित करने के लिए रामायण हम सभी को उचित मार्ग दिखा सकती है।

कार्यक्रम में जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,कांग्रेस नेता रूपेंद्र शुक्ला,किशोर चन्द्राकर,तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू भी बतौर अतिथि शामिल हुए और आयोजन की सफलता के लिये ग्रामीणों को बधाई दी ! इस अवसर पर संदीप शर्मा,अमित राठी,मोहित निषाद,ईशु बंसोड़,भेन चन्द्राकर, राजुकुमार साहू,सनत शर्मा,दीपांशु महमल्ला, बिसहत साहू,संतोष लहरे,आनन्द बंसोड़,अमरनाथ,जगत सिन्हा, डोमार साहू,वेद अग्रवाल,अभिषेक सेन,बाबूलाल साहू,प्रकाश साहू,भूषण साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे !
रामायण की शिक्षाएं जन जन तक पहुचाने ऐसे आयोजन मददगारसाबित होंगे-सुरेंद्र समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि रामचरित मानस की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में गोस्वामी तुलसी दास जी का योगदान अतुलनीय है,अगली पीढ़ी तक रामायण की शिक्षाएं पहुंचाने में ऐसे आयोजन मददगार साबित होगा।
कार्यक्रम संयोजक मनीष चन्द्राकर ने कहा कि रामायण,गीता जैसे महाग्रन्थ हमारे जीवन को दिशा देते है सनातन संस्कृति व सभ्यता ही हमारी ताकत रही है,लेकिन साजिशन दूसरे लोग हम पर अपनी संस्कृति थोप रहे हैं ऐसे में हम सभी को मिलजुल कर अपनी संस्कृति को संजोने और सामाजिक एकता के प्रयास को बढ़ावा देना जरूरी है।
सरपंच प्रतिनिधि हलधर महमल्ला,संस्थापक सदस्य यादमल गोलछा,समाजसेवी नीलकंठ शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में ग्राम प्रमुख संतोष राठी,प्रदीप सिंह तोमर,मानस भूषण आशीष सिन्हा, रामकुमार शांडिल्य,एंकर अनिल शर्मा,रामसिंह बंसोड़,ताराचंद महतो,खुमान साहू,भास्कर वर्मा,डॉ सूजन भी मंचासीन रहे। समिति अध्यक्ष भूषण चन्द्राकर ने आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम का संचालन उत्तम रिगरी ने किया।
कुरूद और डोंगरगढ़ में मंडलियों को मिला मानस धनुर्धर का सम्मान- आयोजन में पुरुष वर्ग में पंचानन मानस परिवार कुरूद एवं महिला वर्ग में शिवप्रिया बालिका मानस दल रुंवातला डोंगरगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर मानस धनुर्धर का सम्मान हासिल किया। इसी तरह उपरवारा,भिम्भौरी,ढाबाडीह,परसाही एवं महिला वर्ग में अम्बागढ़ चौकी,गुढ़ियारी रायपुर,डाडेसरा,फरसिया नगरी को द्वितीय से पंचम क्रम में स्थान मिला।






