अंडा। शहीद वीर भगतसिंह खेल क्लब आलबरस एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम आलबरस, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी, खो-खो एवं मैराथन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह खेल महोत्सव 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। प्रतियोगिता को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है—
मैराथन (महिला वर्ग): प्रथम पुरस्कार – ₹3001,द्वितीय पुरस्कार – ₹2001,तृतीय पुरस्कार – ₹1501,मैराथन (पुरुष वर्ग):,प्रथम पुरस्कार – ₹5001,द्वितीय पुरस्कार – ₹3001,तृतीय पुरस्कार – ₹2001,कबड्डी (महिला वर्ग):,प्रथम पुरस्कार – ₹7001,द्वितीय पुरस्कार – ₹5001,तृतीय पुरस्कार – ₹3001,खो-खो (पुरुष वर्ग): प्रथम पुरस्कार – ₹7001,द्वितीय पुरस्कार – ₹5001,तृतीय पुरस्कार – ₹3001 आयोजन समिति ने खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं आसपास के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल खेलों को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी। यह जानकारी सरपंच भुवन लाल देशमुख व पंचायत सचिव शेष नारायण ने दी।







