पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने पहली बार पाटन विधानसभा को प्रदेश मुख्य टीम में स्थान देकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस टीम में पाटन के युवा, कर्मठ और जुझारू नेता श्री जितेन्द्र वर्मा जी को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश राजनीति में बढ़ते हुए कदमों के साथ श्री वर्मा जी ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की पहचान बनाई है। यही कारण है कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद वर्मा जी का 20 अगस्त को प्रथम पाटन आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर आत्मानंद चौक, पुराना बाजार चौक और भरर चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही विश्राम गृह पाटन में कार्यकर्ताओं और आम जनता से स्नेह मुलाकात होगी।
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि – “जितेन्द्र वर्मा जी पार्टी के समर्पित सिपाही हैं, जिनकी ईमानदारी, संगठन कौशल और संघर्षशीलता ही उन्हें आज प्रदेश नेतृत्व तक लाई है। उनके आने से न केवल पाटन, बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन और भी सशक्त होगा।”
पाटन विधानसभा की जनता भी इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर गदगद है और बड़ी संख्या में स्वागत समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रही है।







