रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय सचिव नारायण साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित मुख्य नगरपालिका अधिकारी जो कि शासन की सभी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों का सुचारु रुप से क्रियांवयन करते हैं, जिसकी परिणति नगरीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को शासन स्तर की प्रचलित योजनाओं /कार्यक्रमों के साथ मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध प्राप्त हो रही हैं।
पूर्व में संघ के द्वारा कुछ अतिमहत्वपूर्ण मांगों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद को राजपत्रित किया जाना चाहिए, क्योंकि इनका चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से कार्यपालन के पद पर होता है, की मांग सुदेश कुमार सुंदरानी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ ने डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन को मांग पत्र सौपा गया था जिसे पूर्ण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा देने का घोषणा की गई थी जिसके तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है उनका वेतनमान भी छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी के बराबर या समकक्ष होता है कुछ लोगों का उससे ज्यादा भी होता है लेकिन उनको राजपत्रित का दर्जा नहीं दिया गया था।मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है बहुत दिनों से उनकी मांग यहां हो रही थी। इस मांग पर विधानसभा में संशोधन विधेयक लाया गया जिसमें नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया गया। इस पर छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष सुदेश कुमार सुंदरानी एवं प्रदेश सचिव नारायण साहू द्वारा मुख्यमंत्री महोदय एवं विभागीय मंत्रीजी का आभार एवं धन्यवाद प्रदर्शित किया गया।

- March 23, 2023
नगरपालिका अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा देने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का प्रांताध्यक्ष सुदेश कुमार सुंदरानी ने जताया आभार
- by Balram Yadu