अंडा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही वहीं नंगाडे़ की ताल फाग गीत का आनंद, रंगों का रंग में सभी सराबोर हो कर प्रेम और उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष महंत लीलाधर दास ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने बहुत आनंद प्रेम उत्साह के साथ भाईचारे के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के ब्रांड एंबेसडर सुश्री आरू साहू ने होली गीत गाकर दर्शकों को बांध कर रखा रहा वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र साहू ने भी फाग होली गीत गाकर समा बांध रखा । सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के लगभग सभी पदाधिकारी सदस्यों का उपस्थिति रही।इस अवसर पर महंत लीलाधर दास जी ने सभी प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाएं दी

- March 16, 2023