भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता युवा विंग भास्कर सिंह चेलक ने विद्यार्थियों को पेन भेंट कर किया प्रोत्साहित

तरीघाट। भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ (गैर राजनीतिक संगठन) के प्रदेश प्रवक्ता युवा विंग एवं विधि (लॉ) के छात्र भास्कर सिंह चेलक ने अपने साथियों के साथ ग्राम पंचायत तरीघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को पेन भेंट किए तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। भास्कर सिंह चेलक ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है तथा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है।

विद्यालय भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रधान अध्यापक से बच्चों की शिक्षा, अध्ययन व्यवस्था एवं विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि वे आधुनिक शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

इस सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में निखिल टंडन, आकाश टंडन एवं विकास चेलक सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय परिवार ने प्रशंसा की।