दो सूत्रीय मांगों पर प्रदेशभर में कर्मचारियों का आक्रोश, इंद्रावती भवन से जिला मुख्यालयों तक गूंजा विरोध का स्वर

पाटन।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज 18 नवंबर को प्रदेशभर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित आक्रोश रैली में शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों ने व्यापक भागीदारी निभाई। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी संभागों, जिलों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
राजधानी रायपुर में इंद्रावती भवन के गेट क्रमांक-3 से कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह एवं एकजुटता देखने को मिली। प्रदेश के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, नगरीय निकायों एवं विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने आंदोलन में भागीदारी निभाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं संभाग प्रभारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी संभागों में आंदोलन प्रभावी रहा।प्रदेश के 33 जिलों एवं 146 ब्लॉकों में अभूतपूर्व रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
रायपुर संभाग में संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता पंकज पाण्डेय,जिला संयोजक पीतांबर पटेल के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संजय शर्मा, विजय कुमार झा, रामचंद्र टांडी, भागवत कश्यप, कमलेश तिवारी, राजू शर्मा, संजय झारबडे, शेखर सिंह ठाकुर, विजय डागा, सी एल दुबे, पंकज नायक, मनोज साहू, मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, विमल कुंडु, साहिल मुदलियार, लोकेश्वर साहू, पवन सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

नवा रायपुर विभागाध्यक्ष कार्यालय के अध्यक्ष जय कुमार साहू एवं नवा रायपुर संयोजक संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इंद्रावती भवन में प्रदर्शन के दौरान आर.बी. तिवारी,लोकेश वर्मा, योगेश निषाद ,महेंद्र साहू ,ईश्वरी साहू,अमित शर्मा, राजेश ठक्कर, संजीत शर्मा, आर डी मेहरा,वैभव साहू, कुमार यादव, शातेन्द्र साहू, नारायणदत्त तिवारी, जगदीप बजाज, लवलीन शर्मा,प्रवीण सिंह,दीपक सोनकर ,ब्रिनिशा लकड़ा, युवराज शर्मा,निशा यादव,नितिन आठनकर, जागेश्वर भट्ट, जवाहर यादव,मुकेश ध्रुव, एसम साहू आदि उपस्थित रहे।
महासमुंद में टेकराम सेन, धमतरी में चंदूलाल चंद्राकर, गरियाबंद में एम.आर. खान तथा बलौदाबाजार में डॉक्टर एल.एस. ध्रुव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आक्रोश रैली को सफल बनाया।

दुर्ग संभाग में संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक विजय लहरे के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। राजनांदगांव में सतीश व्यौहारे, बालोद में लोकेश साहू, बेमेतरा में नानक राम साहू, कबीरधाम में अर्जुन चंद्रवंशी एवं मानपुर-मोहला में ओ.पी. माहला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

बिलासपुर संभाग में संभाग प्रभारी जी.आर. चंद्रा एवं रोहित तिवारी के मार्गदर्शन में जिला संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जांजगीर-चांपा में विश्वनाथ परिहार, कोरबा में तरुण राठौर, मुंगेली में बिंदु भास्कर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में डॉ. एम. एस.ध्रुव, रायगढ़ में आशीष रंगारी तथा सारंगढ़ में फकीरा यादव के नेतृत्व में आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

बस्तर संभाग में संभाग प्रभारी कैलाश चौहान एवं टारजन गुप्ता के मार्गदर्शन में जगदलपुर के जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव सहित कांकेर के प्रमोद तिवारी, कोंडागांव के निर्मल शार्दूल और डॉ सुरेंद्र नाग, नारायणपुर के डॉ. दीपेश रावटे, बीजापुर के के.डी. राय, दंतेवाड़ा के अरविंद यादव एवं सुकमा के विनायक साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

सरगुजा संभाग में प्रभारी संभाग प्रभारी नृपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अंबिकापुर के जिला संयोजक कमलेश सोनी सहित सूरजपुर के डॉ. आर.एस. सिंह, कोरिया के डॉ. आर.एस. चांदे एवं राजेंद्र सिंह, बलरामपुर के डॉ. दीपेश रावटे, जशपुर के संतोष कुमार टांडे एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
फेडरेशन की दो सूत्रीय प्रमुख मांगें

  1. पटवारियों की मांगों का सम्मानजनक निराकरण : छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के आंदोलन का सम्मानजनक समाधान किया जाए। पटवारियों की व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके विरुद्ध की गई दंडात्मक कार्यवाहियां तत्काल निरस्त की जाएं।
  2. लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान : प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान किया जाए।
    सरकार से संवाद की अपेक्षा, अन्यथा होगा प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन
    फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारी सरकार से टकराव नहीं चाहते, बल्कि अपनी जायज मांगों का सम्मानजनक समाधान चाहते हैं। एक ओर सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को उनके लंबित अधिकारों के लिए आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है। मोदी की गारंटी को लागू करने तीन वर्ष व्यतीत होने के बाद भी ठोस पहल नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज की आक्रोश रैली प्रदेश के कर्मचारियों की एकजुटता और असंतोष का स्पष्ट संदेश है। सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र संवाद स्थापित कर मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो आगामी रणनीति तय कर प्रदेशव्यापी उग्र हड़ताल सहित व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

फेडरेशन कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार एवं न्याय की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।