अभी और करना पड़ेगा पंचायत चुनाव की तिथि घोषणा के लिए इंतजार, मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ी


पाटन। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तिथि के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। बता दे कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 15 जनवरी निर्धारित जिसे आगे बढ़ाते हुए अब 18 जनवरी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता की घोषणा की जा सकती है।