सड़क दुर्घटना में एसडीएम पाटन के स्टोनो घायल, पति पत्नी दुर्ग से पाटन जा रहे थे, पत्नी को भी आई चोट, अरसनारा मोड़ के पास कार ने मारी टक्कर


पाटन। बीती शाम को अरसनारा मोड़ के पास कार व बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में एसडीएम पाटन के स्टोनो राजेश घायल हो गए। उसकी पत्नी को भी चोट आई है। बताया जा रहा है की जिस बड़े गाड़ी से राजेश और उसकी पत्नी को टक्कर मारी है वह कांग्रेस नेता मेहत्तर वर्मा की है। राजेश ने बताया की वे दुर्ग से अपनी दो पहिया वाहन में पत्नी के साथ पाटन वापस आ रहे थे। तभी अरसनारा मोड़ के पास पीछे से कार ने ठोकर मार दिया। इस ठोकर से उसके घुटने में चोट आई है। साथ ही उसकी पत्नी को भी चोट आई है।