पंडरिया।नगर के गांधी चौक से स्टेट बैंक तक तथा पुराना बस स्टैंड तक फल दुकान, वाहनों के पार्किंग व अन्य दुकानों को राजस्व विभाग,नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया।संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्रशासन ने अपील की है कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें सड़क पर न लगाकर निर्धारित जगह पर लगाएं।जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।फुटपाथ पर दुकान लगने से गांधी चौक से कवर्धा मार्ग पर प्रतिदिन जाम लगता है।जिससे राहगीरों को बड़ी परेशानी होती है।सड़क से दुकानें हटने से लोग कुछ दिनों से राहत महसूस कर रहे हैं।लेकिन दुकानें लगने पुनः जाम की स्थिति बनती रहती है।पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ट्रैफिक को व्यवस्थित करने पेट्रोलिंग की जा रही है।वहीं रविवार को संयुक्त कार्यवाही कर समझाइस दी गई।

इस दौरान तहसीलदार संजय मोध्या,सीएमओ यमन देवांगन, थाना प्रभारी अजय सिन्हा सहित पुलिस बल व नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।






