अंडा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा, थानौद, भरदा, गनियारी एवं कोटनी सेक्टर कमेटी की संगठनात्मक बैठकों में शिरकत की।

बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए श्री साहू ने कहा कि सेक्टर कमेटी की बैठकें निरंतर होनी चाहिए। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बदलकर सक्रिय, कर्मठ कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए। कमेटी में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी जी को मजबूत करना है। हमारे पास अभी समय है, अभी से संगठन में मजबूती से काम करना होगा।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा – “कागजों में कार्यकर्ता न बनाएं, शो-पीस कार्यकर्ता नहीं चाहिए। धरातल पर जाकर काम करें। नेता नहीं, कार्यकर्ता बनकर काम करें।” साथ ही नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव ने बीएलओ के कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करें और बूथ को मजबूत करें।
बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, पूर्व मंडी डायरेक्टर तारकेश्वर चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू, सरपंच तिरगा घसिया राम, बाबू लाल देशमुख, जनपद सदस्य दामिनी साहू, रमेश साहू, जीवन सिन्हा, लाल जी गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, पूर्व सरपंच मीना सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवराज चतुर्वेदी, मोहन हरमुख, विशाल देशमुख, पूर्व जनपद हरेन्द्र देव, हिंछा राम पारकर, धनेश देशमुख, हेमंत देशमुख, सरपंच बिरेझर इंद्रजीत देशमुख, तुलसी देशमुख, मंडल अध्यक्ष शिवनारायण दिल्लीवार, पूर्व जनपद सभापति टिकेश्वरी देशमुख, सुनील मिश्रा, रोहित साहू, रविन्द्र सिन्हा, राजेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






