पंडरिया-अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारियो को पूर्णकालिन करके भृत्य के पद पर समयोजित करने हेतु शुक्रवार को नगर के सामुदायिक भवन के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधायक भावना बोहरा को ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में बताया कि समस्त स्कूल सफाई कर्मचारियो जिनकी नियुक्ती 2011 में हुई थी।जिनकी संख्या पुरे छत्तीसगढ़ में 43301 है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें को हर माह 3400 रुपये प्रदान किया जाता है।जो इस महगांई में परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।अल्प वेतन में बहुत दिक्कत का सामना करना पडता है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि युक्ति-युक्त करण के तहत् जितने भी स्कूलो को मर्ज किया जा रहा है।उन्होंने उसी स्कूलो मे हमारे कर्मचारियों को मर्ज करने की मांग की है।अंशकालीन सफाई कर्मी विगत 15 जून से हड़ताल पर हैं,जिसके चलते ब्लाक सहित जिले में स्कूलों की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।सफाई के साथ-साथ स्कूलों के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रही है।
