तर्रा स्थित श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल में त्रिदिनात्मक विष्णु यज्ञ के साथ होगा छात्र प्रवेश की शुरुआत, 29 नवंबर से शुरू होगा आयोजन



पाटन। छत्तीसगढ़  में सर्व प्रथम श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल का शुभारंभ पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा में होने जा रहा है। विष्णु यज्ञ – सत्संग सभा एवं शाकोत्सव के साथ इसकी शुरुआत होगी।  श्री राम, श्याम एवं धनश्याम की असीम कृपा से छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए संतों के सानिध्य संस्कार के साथ उच्च शिक्षण के शुभारंभ हेतु तर्रा स्थित श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल त्रिदिनात्मक विष्णु यज्ञ, संतों के आशीर्वचन एवं भोजन प्रसाद आदि का दिव्य आयोजन दिनांक 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक किया गया है।
कार्यक्रम में  29 नवंबर को यज्ञ प्रारंभ, 30 नवंबर को दोपहर 4 से 8 बजे तक आशीर्वचन ,प्रसाद वितरण,   01 दिसंबर को  पूर्णाहुति एवं छात्र प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यज्ञ के यशस्वी यजमान हर्षदभाई प्रेमजीभाई बोरड परिवार है।
पूरा कार्यक्रम  श्री सहजानंद इंटरनेशनल गुरुकुल तर्रा, पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न होगा।