पंडरिया- ब्लॉक के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल पंडरिया की कक्षा 12 वी की मेधावी छात्रा करिश्मा साहू पढ़ाई के साथ साथ अपने ग्राम पंचायत मोहतरखुर्द के अंतर्गत ग्राम सिरमाडबरी के असाक्षरों को साक्षर बनाने में जुटी हैं। हाल ही में इन्हें अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर अक्षर सम्मान से सम्मानित किया गया था। इन्होंने राज्य स्तरीय कला उत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता, हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रही हैं।उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिसंबर 2025 को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन होना है। जिसमें 200 घंटे का अध्यापन कराने वाले स्वयं सेवी छात्रों को 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस दिया जाएगा। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश की जनता में साक्षरता का प्रतिशत बढ़ाने एवं बढ़ी उम्र में अशिक्षित लोगों को भी साक्षर बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।इस अनुकरणीय पहल के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, ब्लॉक परियोजना अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद डड़सेना, प्राचार्य गीता राम साहू, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।







