शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव की छात्रा ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव  अग्नि वीर एयरफोर्स में हुआ चयन


पाटन।।
शहीद डोमेश्वर  साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी रूपाली साहू ग्राम कुम्हली ने अग्निवीर एयर फोर्स मे चयन से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा दिया ।  महाविद्यालय परिवार  के लिए के बड़े ही हर्ष की बात है कि विभिन्न सैन्य क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों की श्रेणी में रूपाली साहू का नाम भी जुड़ गया । महाविद्यालय परिवार में  प्रथम सेमेस्टर की छात्रा के चयन से विद्यार्थियों ने प्रेरणा प्राप्त की और आगे  बेहतर करने का संकल्प लिया ।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने छात्र को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि  कड़ी मेहनत से  हर लक्ष्य संभव है ।  ज्ञातव्य हो कि रूपाली अपना प्रशिक्षण   बेंगलुरु  में प्राप्त करेगी ।  महाविद्यालय के  स्टाफ और सदस्यों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और उसके माता पिता को बधाई प्रेषित की।