राष्ट्रीय खेल सम्मान समारोह में शैलदेवी महाविद्यालय की छात्रा का सम्मान



अंडा।  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में आयोजित राष्ट्रीय खेल सम्मान समारोह में शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा की छात्रा पूनम देशमुख को महिला शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु सम्मानित किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री  गजेंद्र यादव द्वारा पूनम देशमुख को सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएँ प्रदेश और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाती हैं तथा छात्र-छात्राओं को खेल के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, खेल प्रशिक्षक, प्राध्यापकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
चेयरमैन  राजन कुमार दुबे सहित महाविद्यालय परिवार ने पूनम देशमुख की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।