स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के छात्र की शिक्षक ने पिटाई की, थाना पहुंचे छात्र का परिजन

बालोद।जिला मुख्यालय बालोद में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सागर यादव पर छात्र को पीटने का गंभीर आरोप लगा है। कक्षा 9वीं में छात्र से शिक्षक ने मारपीट की है। परिजनों ने थाने लिखित शिकायत की है। लेकिन उक्त मामले में प्राचार्य ने छात्र को निलंबित कर दिया हैं। यह पूरा मामला बालोद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना कारण उनके बेटे के साथ वहां के शिक्षक ने दुर्व्यवहार और मारपीट की हैं। छात्र के कान, नाक और गाल में काफी दर्द है। आंखें भी अंदर धंस गई है। छात्र का मुलाईजा कराया गया है। उसके चेहरे पर मारपीट के निशान स्पष्ट रूप से देखे जा रहे हैं।

हमेशा करते हैं परेशान-
पीड़ित छात्र की मां नीतू सोनवानी ने बताया कि हमेशा उनके बच्चे को परेशान किया जाता है। जिसके कारण वह काफी परेशान हो चुके हैं। बच्चा भी स्कूल जाने से कतरने लगा है। शिक्षक पर कारवाई करने की मांग भी की है। वही छात्र के पिता ने बताया कि मार्कशीट में भी छेड़छाड़ कर उनके बच्चे को परेशान करते हुए उसे फेल कर दिया गया। उनका बेटा फुटबॉल की तैयारी कर रहा था। उसे भी जानबूझ कर वहां से हटा दिया गया। पता नहीं क्यों शिक्षक इस तरह का कृत्य करते हैं।

प्राचार्य ने छात्र को किया सस्पेंड-
स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य ने छात्र को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि पहले छात्र को पीटा गया, फिर प्राचार्य के पास झूठी शिकायत कर सस्पेंड कराया गया। वही इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल केपी साव ने कहा कि छात्र के माता-पिता उनके पास नहीं आए है। उन्हे किसी अन्य से जानकारी लगी है। की परिजन सीधे थाने गए थे। थाने से मुझे जानकारी मिली है। जांच के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल त्रैमासिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा में बैठने के लिए बोला गया है।