रेडक्रॉस तथा स्काउट-गाइड से जुड़े छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया



अंडा।फोटो। जिला शिक्षा अधिकारी  दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में मादक पदार्थों के विरुद्ध नशा मुक्ति हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन करने का निर्देश दिया गया । शा. उच्च. मा. शाला विनायकपुर के छात्रा व्दारा  रैली का निर्देश को ध्यान मे रखते हुए शाला प्राचार्य मंजीत सिंह राजपूत ने शाला की तरफ से रैली निकलने का निर्देश दिया जिसमे  रेडक्रॉस तथा स्काउट-गाइड से जुड़े छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में भातेंद्र कुमार गंगराले ने कहा कि “नशामुक्त समाज ही एक स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल राष्ट्र की नींव रखता है। युवाओं को इस दिशा में आगे आकर समाज में बदलाव लाने की आवश्यकता है।” उन्होंने सभी को नशा छोड़ने एवं इसके विरुद्ध जनजागृति फैलाने की शपथ भी दिलाई। साथ ही  विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी।अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शाला परिवार से सरस्वती उमरे,देवश्री साहू,रोहित देशमुख,शैलेन्द्र साहू,उषा ठाकुर,ममता तिवारी, पूर्णिमा कोसले, मालती साहू,लीना जोशी,मीनाक्षी नेताम, प्रेमलता योगी,गुलशन चंद्राकर,तरुण साहू,देवाशीष पिपरिया रीतू साहू एवं 160 छात्र-छात्राएं,सम्मिलित हुए। रैली के आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्ति के लिए उनके साथ जुड़ें और एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान करें। नागरिक को जागरूक करने के लिए बच्चों के द्वारा पोस्टर बैनर बनाया गया जिसको देख के नागरिक नशा जे दुष्परिणाम को समझ सके।