पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इंदिरानगर पाटन में जोन स्तरीय दक्षता आधारित प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी अकादमिक, भाषाई, गणितीय एवं तार्किक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में Story Telling, Speed Reading, Maths Magic, Speed Calculation और Quiz Battle जैसी विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेजेस कन्या पाटन के प्राचार्य पी.एल. सिन्हा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRCC) गुनेश्वर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन एवं संयोजन जोन प्रभारी व सीएसी कन्या पाटन राकेश कुमार सोनी ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न संकुलों के संकुल शैक्षिक समन्वयक (CAC) भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की दक्षता आधारित प्रतियोगिताओं से बच्चों में भाषा, गणितीय कौशल, त्वरित गणना क्षमता और तार्किक सोच का विकास होता है।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
- Story Telling: प्रथम—कु. हर्षिता सिन्हा (8वीं, तरीघाट), द्वितीय—अंजली बैरवा (8वीं, कन्या पाटन)
- Speed Reading: प्रथम—लक्ष्मी लहरे (8वीं, खुडमुड़ी), द्वितीय—वर्षा साहू (7वीं, भनसूली)
- Maths Magic: प्रथम—तारिणी साहू (7वीं, भनसूली), द्वितीय—नीलाक्ष (6वीं, खुडमुड़ी)
- Speed Calculation: प्रथम—साकेत कुमार साहू (8वीं, खुडमुड़ी), द्वितीय—सौरभ बंधेल (7वीं, खुडमुड़ी)
- Quiz Battle: प्रथम—चंचला साहू (8वीं, खुडमुड़ी), द्वितीय—हर्षित सिन्हा (8वीं, तरीघाट)
कार्यक्रम के अंत में BRCC गुनेश्वर वर्मा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल का विशेष योगदान रहा।






