विद्यार्थियों ने लिया समर केंप का आनंद,स्पोर्टड पेंटिंग स्पोकन इंग्लिश कबाड़ से जुगाड़ आदि गतिविधियों में लिया हिस्सा


पंडरिया ।नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित 11 दिवसीय समर कैंप का भरपूर आनंद विद्यार्थियों ने लिया। इस आयोजन मे बच्चों ने योग, शिक्षा, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट,स्पोर्ट्स,ड्राइंग, स्पोकन इंग्लिश,कबाड़ से जुगाड आदि गतिविधियों को विषय विशेषज्ञ के मार्ग दर्शन मे सीखा।
हंसते खेलते उत्साह रोमांच से भरपूर बच्चों ने अपनी रुचि अनुरूप गतिविधियों मे सहभागिता की।
समर केंप का शुभारंभ 4जून से मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं समर कैंप के शिक्षकों के सम्मान के साथ किया गया।
योग शिक्षा खेल का दायित्व सगराम चंद्रवंशी एवं खेल शिक्षक कैलाश देवांगन ने संभालते हुए बच्चों को भरपूर आनंद का अनुभव कराया।
आर्ट एंड क्राफ्ट मे विभिन्न प्रकार की आकर्षक कला कृतियों का निर्माण क्ले आर्ट मिट्टी के खिलौने बर्तन आदि निर्माण कला विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षिका माधुरी मंडपे ने बड़े ही सरल और आकर्षक तकनीक से सिखाया।
पेंटिंग कला प्रशिक्षण कवर्धा से आए शिक्षक सात्विक सत्यवंशी एवं विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा अभिलाषा मिश्रा जो जिला स्तरीय एवं राज्यस्तरीय युवा उत्सव मे चित्रकला मे पुरस्कार प्राप्त है ने सरल तकनीक के माध्यम से दिया।विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला ने बताया की इस कार्यक्रम मे स्थानीय कलाकारों ने भी अमूल्य सहयोग विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाने के लिए दिया। पंडरिया नगर के पुराने आर्केस्ट्रा कलाकार कांगो वादक उमेश तिवारी ने छात्रों को कांगो बजाने का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया, वहीं पंडरिया नगर के सिक्ख समाज के युवा व्यवसायी एवं उत्कृष्ट तबला वादक निहाल सिंग ने तबला वादन के गुर छात्रों को सिखाए।
गिटार वादन प्रशिक्षण मुंगेली की प्रसिद्ध गिटार वादक एवं शिक्षक मनोज वैष्णव ने दिया।
गायन एवं हारमोनियम वादन प्रशिक्षण शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रशिक्षक दीपिका चंद्रा ने दिया।बच्चों को भजन “जैसे सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु”आदि शिखा कर प्रस्तुत कराया।नृत्य प्रशिक्षण विद्यालय की शिक्षिका सृष्टि उईके ने बहुत ही अच्छे ढंग से दिया।
कंप्यूटर एवं AI से छात्रों का परिचय कंप्यूटर शिक्षक मनीष बाटवे, नीलेश चंद्रवंशी ने विभिन्न गतिविधियों से कराया। सम्पूर्ण समर कैंप के कॉर्डिनेटर गीताराम साहू एवं चन्द्रविजय जैन ने बताया कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7.30से 9.30तक आयोजित कार्यक्रम मे छात्रों को पौष्टिक स्वल्पाहार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पालक सदस्य एवं शिक्षक शिवकुमार बंजारे ने बच्चों को अनुपयोगी चीजों से उपयोगी चीजों का निर्माण सिखाया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे भी छात्रों ने सहभागिता की और वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर न्यायालय से आए सालिक राम बांधवे ने छात्रों को बाल अधिकार कानून की जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन दिवस परमुख्य अतिथि के रूप मे शाला विकास समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय, समाज सेवी चंद्रकुमार सोनी, वरिष्ट अधिवक्ता भास्कर देवांगन, सहित मीनाक्षी सिंह उपस्थित रही। इस अवसर पर सभी छात्रों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र एवं प्रशिक्षकों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अनुशासन बनाए रखने और विशिष्ट सहयोग करने वाले शिक्षक थानुराम साहू, विद्यालय सुरक्षा प्रभारी भूखन यादव को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे ही कार्यक्रम भविष्य मे भी आयोजित करने आग्रह किया जिस पर प्राचार्य विकास शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों के हित मे माह के दो शनिवार विद्यालय मे प्रशिक्षण देने पर सहमति दी है अतः ऐसी गतिविधियों का आयोजन सतत किए जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रधान पाठक दिनेश चंद्रवंशी, विद्या पटेल , आरती तिवारी, कामनी ध्रुवे, भास्कर, जाधव सर ने विशिष्ट योगदान दिया।