पंडरिया पुलिस के जवानों के साथ एम्बिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी सेलिब्रेशन मनाया


पंडरिया।थाना प्रभारी पंडरिया के मुख्य आतिथ्य में एम्बिशन पब्लिक स्कूल पंडरिया के सचिव हरीश जैन एवं सत्येन्द्र चौहान,स्कूल के टीचर्स की उपस्थिति में एम्बिशन पब्लिक स्कूल पंडरिया के छात्राओ एवं पंडरिया पुलिस के जवानों के साथ राखी सेलिब्रेशन मनाया गया Iसभी छात्राओं ने सर्व प्रथम थाना प्रभारी श्री सिन्हा को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी,इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा बच्चो को बधाई देते हुए,जीवन में आगे बढ़ने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा के साथ अपने आपको समाज में सुरक्षा के मूल मंत्र के गुण बताए,समाज में संस्कारों के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई।बच्चो ने थाना प्रभारी द्वारा दिए गए मूल मंत्र को अपने जीवन में उतारने की बात कही।


छात्राओ द्वारा पंडरिया पुलिस के सभी जवानों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी।एम्बिशन स्कूल के बच्चों एवं थाना परिवार पंडरिया के बीच राखी सेलिब्रेशन को सभी ने यादगार पल बताया,स्कूल के ट्रस्टी हरीश जैन एवं सत्येंद्र चौहान ने इस पल को सामाजिक सदभावना का पल बताते हुए थाना परिवार को रक्षाबंधन की बधाई दिए।