पंडरिया।ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शा. उ.मा.वि. कोड़ापुरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न दिवसों में विविध रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान के अंतर्गत दीया प्रज्वलन, रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, रचनात्मकता,आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। “मेरे सपनों का भारत–2047” विषय के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, कौशल आधारित शिक्षा, डिजिटल इंडिया एवं नवाचार जैसे विषयों पर अपने विचार और सोच प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के संबंध में प्राचार्य बसंत डोरे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनमें सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत के निर्माता है।कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार चंद्राकर ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “मेरे सपनों का भारत–2047” केवल प्रतियोगिता का विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों और संकल्पों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को साकार करने का प्रयास है। कौशल, नवाचार, डिजिटल ज्ञान, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार नागरिकता को अपनाकर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित व्याख्याता शैलेष कुमार तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, नीलू कश्यप, देवेन्द्र सेन, रवेंद्र जंघेल, आदित्य साहू, गुरप्रीत सिंह, नंदकुमार भास्कर, श्रवण साहू एवं वासुदेव लोकनाथ ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साहपूर्ण सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।







