पंडरिया-नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों ने जहां
जिला युवा महोत्सव मे नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।वहीं जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता मे भी स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, स्मार्ट एंबुलेंस का
उत्कृष्ट विज्ञान मॉडल बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और नगर का गौरव बढ़ाया। व्याख्याता गीताराम साहू ने बताया
विद्यालय की शिक्षिका सृष्टि उइके के मार्गदर्शन मे छात्र छात्राओं ने स्वछता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का कुशल मंचन शारदा संगीत विश्वविद्यालय के मंच पर किया एवं विभिन्न ब्लॉक से आए प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संगीत शिक्षिका दीपिका चंद्रा, मीना तिर्की एवं सोम्या शैली के मार्गदर्शन मे बस्तर की आदिवासी संस्कृति का लोक नृत्य एवं लोक गीत के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला ने बताया विद्यालय मे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नियमित अध्ययन अध्यापन के साथ संगीत, पेंटिंग, मूर्तिकला, योग, खेल,स्काउट गाइड, रेडक्रास आदि गतिविधियों का आयोजन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन मे किया जा रहा है।जिसका प्रभाव विद्यार्थियों मे परिलक्षित हो रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र मे भी नवाचार कर रहे हैं। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कबीरधाम मे कक्षा 11वीं के छात्र तरुण कुमार एवं गुनेश्वर साहू ने अपने नवाचार मॉडल स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम स्मार्ट एंबुलेंस बना कर प्रथम स्थान किया और विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया। विद्यालय के
विज्ञान व्याख्याता चन्द्रविजय जैन, महिमा बघेल,अनूप गुप्ता और पवन साहू विद्यार्थियों को नवाचार हेतू सतत अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहे हैं।
विद्यालय के सभी शिक्षकोंसहित सगराम चंद्रवंशी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना करते हुये बधाई दिए।






