पंडरियामरक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर के कन्या हाई सेकेंडरी की छात्राओं ने एक राखी सैनिक भाई के नाम अभियान के तहत देश के सैनिकों के प्रति सम्मान प्रगट करते गत वर्ष की भांति एक प्रेरणादाई पहल की है। विद्यालय की कक्षा छठवीं से कक्षा 12वीं तक की छात्राओं ने देश सेवा के लिए सरहद पर तैनात फौजियों के लिए लगभग 3100 राखियां उत्साह पूर्वक एकत्रित की है। जिन्हें डाक के माध्यम से केंद्र मुख्यालय भेज दिया गया है। इनमें से कई राखियों को छात्राओं ने अपने हाथों से बनाया है और सैनिक भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं संदेश में उनके दीर्घायु जीवन ,सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की और भाई बहन के पावन पर्व पर अपने घर से दूर पराक्रमी व शौर्यवान फौजियों के प्रति प्यार सम्मान और आभार व्यक्त किया है।

देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने उठाया प्रेरणादायक कदम-
सांस्कृतिक प्रभारी शैल बिसेन ने बताया कि देश के सैनिक हर विषम परिस्थितियों में अडिग रहकर देश की रक्षा करते हैं । इन सैनिकों का हौसला बढ़ाने व उन्हें रक्षाबंधन की खुशी का एहसास करने के लिए स्कूल की छात्राओं ने यह निर्णय लिया है कि हमारे सैनिकों की कलाई रक्षाबंधन के अवसर पर सुनी ना रहे । छात्राओं ने बहुत उत्साहित होकर राखियां एकत्रित किया और कहा कि अपने भाईयों के साथ साथ देश के असली रक्षक , सैनिक भाईयों को राखी भेजकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

अनुठी पहल: जवानों के हौसले होंगे मजबूत-
संस्था की प्राचार्य एन के एक्का ने छात्राओं द्वारा सैनिकों को राखी भेजने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सरहद पर पहरा देने वाली हमारे सैनिक देश की सच्चे सपूत है और उनकी वजह से हम अपने देश के भीतर सुरक्षित है।छात्राओं ने उन्हें राखी भेजकर बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है।


राखियों से भरा लिफाफा सौंपने के अवसर पर संस्था की शिक्षिकाए शैल बिसेन, एकता सिंह, भारती ठाकुर, नीतू केंवट, मंजू भगत, संगीता दिवाकर,पालीलता सोनकर सहित छात्राएं व अन्य सभी शिक्षक मौजूद रहे।






