पंडरिया।नगर के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय पंडरिया मे इको क्लब के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यार्थियों द्वारा इको क्लब प्रभारी व्याख्याता सगराम चंद्रवंशी के मार्गदर्शन मे विद्यालय परिसर मे स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया।जिसके अंतर्गत वृक्षों की सुरक्षा हेतु खरपतवार अनावश्यक झाड़ियों की सफाई, प्लास्टिक कचरे की सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया।वृक्षारोपण के साथ वृक्षों की सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प विद्यार्थियों ने लिया।इको क्लब प्रभारी एस आर चंद्रवंशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय मे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है विद्यालय मे जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढों शोकपिट का निर्माण किया गया है, जिससे वर्षा जल एवं विद्यार्थियों के उपयोग उपरांत व्यर्थ बहने वाले जल को पुनः भूमिगत जल के रूप मे सुरक्षित किया जा सके।
विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन की सब्जियों के छिलके एवं वृक्षों की सूखी पत्तियों आदि से विद्यालय के वृक्षों एवं पौधों हेतु हर्बल खाद भी तैयार करने व्यवस्था की जा रही है।
विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार शुक्ला ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे विद्यालय परिसर के वृक्षो की सुरक्षा के साथ साथ नगर मे पर्यावरण समिति आदि द्वारा लगाए गए पौधों की भी सुरक्षा कर उन्हें वृक्ष बनाने मे सहयोग करें।
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे व्याख्याता चन्द्रविजय जैन, गीताराम साहू , शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।





