कल्याणी साहू

विधार्थियों ने मोबाइल से सीखी प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जाम गाँव आर में छात्र छात्राओं के लिए विशेष रूप से करियर गाइडेंस/स्किल डेवलपमेंट समिति द्वारा दर्शन अकैडमी के डायरेक्टर श्री चुरामन साहू एवं उनकी टीम के द्वारा व्याख्यान आयोजित किया गया । इस व्याख्यान में उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ समय प्रबंधन और मोबाइल प्रबंधन भी सिखाया उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी मोबाइल में इंस्टाग्राम फेसबुक जैसे सोशल मीडिया की गतिविधियों में समय गंवा कर अपना भविष्य दांव पर लगा रहे हैं ।उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए तैयार रहने की रणनीति समझाई उन्हें समझाया कि वह किस प्रकार मोबाइल का बेहतर प्रयोग करके एक सुंदर भविष्य तैयार कर सकते हैं । महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीता कुम्हारे ने विद्यार्थियो को समय प्रबंधन के टिप्स भी दिये और कार्यक्रम की सराहना की ।

विद्यार्थियों ने नेट’ एमफिल’ एसएससी’ बीएड’ टीचिंग’ आर्मी भर्ती’ पटवारी ‘एसआई भर्ती आदि अनेक क्षेत्रों में योग्यता और परीक्षाओं की प्रक्रिया की जानकारी विद्यार्थियों को समझाई। विद्यार्थियों ने भी अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती चेतना सोनी ने विद्यार्थियों को दैनिक समाचारों की जानकारी से करिअर के लिये शुरुआत आज से ही करने की बात समझाई । अकैडमी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के मटेरियल और वीडियो उपलब्ध कराने की जानकारी दी । कार्यक्रम मे डॉ रजनीश तिवारी’ श्री आबिद हसन खान’ डॉ arunendra तिवारी” डॉ रोशन Ara डॉ लता मार्कण्डेय ‘ श्री मुकेश कठौतिया’ श्री शर्मा आदि का योगदान रहा। ज्ञातव्य है कि दर्शन एकेडमी के डायरेक्टर श्री चुरामन साहू शहीद डोमेश्वर साहू के भ्राता है अतः कार्यक्रम का प्रारंभ भी उनकी स्मृति और उनके देश के प्रति योगदान को ध्यान में रखकर किया गया।






