कृषि महाविद्यालय मर्रा के विद्यार्थियों ने ग्रामीण कृषिगत समस्याओं का आंकलन किया



पाटन /संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) के बीएससी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्यानुभव कार्यक्रम (रावे) महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश परगनिहा के नेतृत्व में ग्राम बेलौदी में संचालित है। जहां विद्यार्थीयों ने ग्रामीण एवं कृषिगत समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए इसके समाधान के लिए कृषकों के साथ कार्य करते हुए प्रायोगिक अनुभव प्राप्त करते हैं। इसी परिपेक्ष्य में विद्यार्थियों के द्वारा (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बेलौदी में पी आर ए (Participatory Rural Appraisal) सर्वे का आयोजन किया गया। इस सर्वे का उद्देश्य ग्राम की सामाजिक, आर्थिक, कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी स्थिति की जानकारी प्राप्त करना था।
विद्यार्थियों ने समूह चर्चा, सामाजिक नक्शा, संसाधन नक्शा, मौसमी कैलेंडर एवं ट्रेंड विश्लेषण जैसी पी आर ए तकनीकों का प्रयोग करते हुए ग्राम की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण किया। सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपनी समस्याओं एवं सुझाओं को साझा किया।
सहायक प्राध्यापक डॉ ओमप्रकाश परगनिहा एवं डॉ सुशीला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश को समझने तथा किसानों की वास्तविक जरूरतों का अनुभव करने का अवसर मिला। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में सामाजिक जुड़ाव और व्यवहारिक ज्ञान की वृद्धि हुई। उक्त सर्वे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सरपंच हुकुमचंद निषाद, उपसरपंच ललित कुमार यदु, दाऊ श्री हितेश बघेल, दाऊ श्री शंकर बघेल, देवकुमार निषाद,भगवती साहू, रमेश बघेल, संजू वर्मा, भुनेश्वर निषाद, कामता वर्मा,फाल्गो यदु, विनोद वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।