आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जामगांव आर के विद्यार्थियों ने कलिंगा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण,बारहवीं के बाद विभिन्न कोर्स की ली जानकारी

पाटन।आत्मानन्द उत्कृष्ट विधालय जामगांव आर के 11 और 12 क्लास के मीडिया एवं इंटरटेनमेंट के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत कलिंगा विश्वविद्यालय ( मिस मुस्कान सिंह मार्ग दर्शक ) का भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को कैरियर कॉउंसलिं, 12वीं के बाद लिए जाने वाली बिभिन्न विषय जैसे BCA,BE,graphics design, film making जैसे कोर्स के बारे मे जानकारी साथ ही करियर से जुडी जानकारी दिया गया।

औद्योगिक भ्रमण प्राचार्य चेतना ठाकुर के निर्देशन और इंडस के स्टेट कोर्डिनेटर आदित्य पिल्लाई और ब्रिजेश शुक्ला का मार्गदर्शन मे शिक्षक – गौरव मिथलेश (मीडिया प्रशिक्षक),सिन्हा मैम, प्रशाद मैडम,धीवर सर, बंजारे सर, हेमलता मैडम, डीके साहू, केके साहू, ठाकुर सर द्वारा कराया गया।