सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जानी बांस कला की बारीकी,पाटन आर्ट गैलरी के संचालक ने दी ट्रेनिंग



पाटन ।सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में  के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग और स्किल डेवलपमेंट सेल के द्वारा विभाग के छात्रों के लिए तीन दिवसीय बांसकला पर आधारित कार्यशाला का सफ़ल आयोजन किया कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को प्रो. अमित कुमार सक्सेना और प्रो. राजेंद्र मेहता ने किया।
पाटन आर्ट गैलरी और बांस कला विशेषज्ञ राम पटेल और उसके सहायक मुकेश वर्मा के ने बांस कला को बारीकी बताई।
तीन दिन चले इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक से एक अद्भुत कलाकृतियों का निर्माण किया । जिसमें बाबा गुरु घासीदास का मीनार, बायसन हॉर्न,पानी बॉटल,पेन स्टैंड, मोमेंटो, बैच इत्यादि शामिल रहे।
कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीयू के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल रहे उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से आपने जो सीखा है उसे प्रयोग कर आप अपनी आजीविका की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
स्किल डेवलपमेंट अधिकारी प्रोफेसर शरद चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हम ऐसे कार्यशालाओं को पूरा समर्थन देते हैं जो भी छात्र अथवा छात्र स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं वह जरूर आगे बढ़े उन्हें हमारा पूरा साथ है।
प्रोफेसर राजेंद्र मेहता ने कहा कि बांस आज बहुत हीं खास है और यह कई लोगों के जीवन की नई आस के रूप में उभर रहा है, आज ऐसा क्या है जो हम बांस का प्रयोग कर नहीं बना सकते हैं और वैसे भी  कहा जाता है की जन्म से लेकर मृत्यु तक हर व्यक्ति को बांस की जरूरत पड़ती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार निराला ने किया,जबकि कार्यशाला की समन्वयक डॉक्टर अलका मिश्रा और सह समन्वयक पीएचडी स्कॉलर शुभम पाठक रहे कार्यशाला में छात्र छात्राओं को बेहतर रूप से सिखाने का कार्य  बैम्बूआर्टिस्ट राम कुमार पटेल व सहप्रशिक्षक मुकेश वर्मा ने किया।