कृषि महाविद्यालय के छात्रों का पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालयीन खेल-खुद में उत्कृष्ट प्रदर्शन



कृषि महाविद्यालय मर्रा के खिलाड़ी कुणाल रावटे को मिला बेस्ट एथलिस्ट ऑफ़ टूर्नामेंट का ख़िताब


*पाटन/* इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में अन्तरनिहित खेल प्रतिभाओं को उजागर करने, प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने हेतु तैयार करने के लिए प्रति वर्ष महाविद्यालय स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं। खेल-कूद प्रतियोगिताओं हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों को चार जोन में बांटा गया है- पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण जोन। जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उस जोन के अन्तर्गत आने वाले महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होते हैं तथा उनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उस जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इसी कड़ी में पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालयीन खेल-खुद प्रतियोगिता 2025-26 में कृषि महाविद्यालय मर्रा का छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3स्वर्ण पदक, 2रजत पदक तथा 1कास्य पदक प्राप्त किया! इसके उपरांत
अंतर जोनल खेल-खुद प्रतियोगिता में कुणाल रावटे को 2स्वर्ण पदक, 1रजत पदक तथा खेमलता मंडावी को 2स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ!
खिलाड़ी कुणाल रावटे को बेस्ट एथलिस्ट ऑफ़ टूर्नामेंट का ख़िताब मिला!
       कृषि महाविद्यालय के अधिष्टाता डॉ.अनिल वर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामना प्रेषित किया! तथा हारने वाले खिलाड़ी निराश ना हो,भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन करने को कहा!
  खेल प्रभारी डॉ किरण नागराज एवं डॉ विनीता झोड़ापे के मार्गदर्शन में किया गया!