पंडरियामब्लाक के ग्राम डोमसरा मिडिल स्कूल में शनिवार बेगलेश डे के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें विद्यालय के अनेक बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनाक्षी,द्वितीय स्थान पर भोजेश्वरी व तृतीय स्थान पर भूमिका रही।विद्यालय ल प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी ने बताया कि सभी बच्चे उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में रचनात्मक गुणों का विकास होता है तथा सृजनात्मकता के गुण विकसित होते हैं।सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।







