पाटन । शासकीय कन्या उच्च.माध्य.विद्यालय पाटन में कक्षा 9वी से 12वी तक व्यावसायिक पाठ्यक्रम रिटेल संचालित है इसमें छात्राओ को व्यावसायिक पाठ्यक्रम रिटेल की जानकारी दी जाती है। प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी छात्राओं को औद्योगिक भम्रण के लिए रायपुर स्थित रिलांयस स्मार्ट पॉइंट और अशोका मार्ट,डी-मार्ट ले जाया गया.वहाँ जाने के बाद रिटेल की सभी छात्राओं ने रायपुर में स्थित अशोका मार्ट और रिलांयस स्मार्ट पॉइंट एवं डी मार्ट में पूरे स्टोर ले जाकर उनके कर्मचारी से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली गयी। अशोका मार्ट के मैनेजर साहू सर एवं रिलांयस स्मार्ट पॉइंट के अजय चौहान सर ने हमारे सभी बच्चों को स्टोर की जानकारी दी और वहाँ पर उपस्थित सभी ब्रांड और उनके द्वारा बेची जाने प्रोडक्ट के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी और साथ मे उनके द्वारा उपयोग डिजिटल बिलिंग सिस्टम और प्रोडक्ट कोड, बार कोड और पेमेंट सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी दी।किस तरह ग्राहकों को ऑफर के बारे में,प्रोडक्ट डिस्प्ले, सेक्युरिटी गॉर्ड,हाउस कीपिंग के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। वहाँ से वापस आते समय सभी विद्यार्थियों को बंजारी मंदिर ले जाकर मंदिर का दर्शन भी कराया गया। वापस आने के बाद 9वी औऱ 10वी की विद्यार्थियों को पूरे स्टोर की जानकारी के बारे में पूछा गया ।जिसका आयोजन संस्था के प्राचार्य प्रमिला चंद्राकर, व्यावसायिक प्रशिक्षक विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों को कराया गया।