जामगांव आर महाविद्यालय के छात्रों ने अयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद औषधालय का किया भ्रमण

जामगाँव आर ।शहीद डोमेश्वर साहू शास. महाविद्यालय जामगांव आर, भरर के बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शास. आयुर्वेद औषधालय ग्राम भरर का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यकम प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम स्वरूप मरकाम एवं डॉ. सुकांत भुनिया ने बीमारियों के रोकथाम बचाव के लिए आयुर्वेद औषधियों के बारे में जानकारी प्रदान किया साथ ही नीम, तुलसी, गिलोय कालमेघ के औषधिय महत्व को बताया। योग निर्देशक सुश्री पूनम यादव ने दिनचर्या में योग के महत्व को समझाया, विभिन्न योगासनों की जानकारी प्रदान किया। आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारी संतोष निर्मलकर, अमन देशमुख कार्यक्रम में सक्रिय योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने शैक्षणिक भ्रमण को अध्यापन का अनिवार्य अंग बताते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।