पहडोर के छात्रो ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, दुर्ग में हुआ आयोजन

पाटन। विगत दिनों दुर्ग में आयोजित 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में शास उ. मा विद्यालय पहन्डोर में अध्ययनरत खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण रजत एवं कास्य तीनो पदक जीता। पदक जीतने वाले में गगन लाल निषाद ने स्वर्ण, रुद्रकुमार रजत एवं हर्ष मढरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम के प्रशिक्षक हिमांशु कुमार साहू व्यायाम शिक्षक एन आईएस बांकिसग है। इस उपलब्धि पर विधालय के प्राचार्य के. के. आडिल ,प्रभारी प्राचार्य नीलेश्वर साहू, गांव के सरंपच पुरुषोत्तम मद
मढरिया, शाला विकास समिति अध्यक्ष चित्रांगद मढरिया, व्याख्याता संतोष, गंगा वर्मा, योगिता साहू, अनिता चन्द्राकर, मीनाक्षी बेलचंदन, जागेश्वरी, कीर्ति सहाय, दुलार सिंह ठाकुर आदि ने सभी की उपलब्धि पर बधाई दी है।