संजय साहू अंडा। पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी के छात्रों ने बनाई किचन गार्डन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोलिहापुरी के छात्रों द्वारा शाला परिसर में किचन गार्डन बनाया गया प्रधान पाठक का सुनीति दुबे के नेतृत्व में और शिक्षिका योगिता शर्मा आरती चंद्राकर अनीता वर्मा लक्ष्मी देवांगन के सहयोग से बच्चों का टीम गठित किया गया और उनकी देखरेख में बच्चों द्वारा किचन गार्डन का निर्माण किया गया उनके गार्डन में सरसों पलक मेथी धनिया मूली और अन्य प्रकार के भाजी बच्चों द्वारा उगाया गया है पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए शाला परिवार द्वारा बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है इस कार्य के लिए शाला विकास प्रबन्धनके अध्यक्ष संजय साहू सरपंच ज्वाला देशमुख और विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साहब ने प्रसन्नता जाहिर की है और बच्चों को इसी तरह निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।







