अंडा । शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग के विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की जीवंत झलक पुरखौती मुक्तांगन को नजदीक से देखा। यह आनंदित उद्यान छत्तीसगढ़ की समृद्धि , संस्कृति की एक झलक है। यहां छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के जीवंत खजाने पर विभिन्न लोक कला का अद्भुत प्रदर्शन है। इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने ऊर्जा पार्क रायपुर का भी भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने यहां विज्ञान के विभिन्न मॉडल , विज्ञान पहेली , सोलर टॉयज तथा सोलर बोटिंग का आनंद उठाया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक मनीषा वर्मा, रूपेंद्र वर्मा, तेजस्वी शर्मा आशीष साहू उपस्थित थे। महाविद्यालय के संचालक राजन कुमार दुबे ने इस भ्रमण को विज्ञान के छात्रों के लिए उद्देश्य पूर्ण बताया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुमन बालियान ने शैक्षणिक भ्रमण को शिक्षा का एक अंग माना व भविष्य में इसी प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण की योजनाएं बनाते रहने के लिए प्रेरित किया।