अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा-दुर्ग के बी.ए. (गृह विज्ञान) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 2 नवंबर 2026 को एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराना था।
भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अक्षय पात्र, रसोई घर एवं इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-6 का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को भोजन व्यवस्था, सामुदायिक सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को निकट से देखा तथा उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक महत्व को समझा।
इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।


उन्होंने भोजन के पौष्टिकता को बनाए रखने और स्वास्थ्य और स्वच्छता को भी निकटता से सीखा
साथ ही, उनमें सामूहिक सहभागिता, अनुशासन एवं सामाजिक संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहन मिला।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें जीवनोपयोगी अनुभव प्रदान करना रहा। सहायक प्राध्यापक श्रीमती रश्मि ताम्रकार के मार्गदर्शन में यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।







