विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

कुम्हारी । सीबीएसई दसवी कक्षा के परिणाम में विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। राघव अग्रवाल 97.8% अंक के साथ विद्यालय में प्रथम रहा। जिसमे अंग्रेजी में 99, संस्कृत में 99, गणित में 100, विज्ञान में 96 और सामाजिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किए। भाविक जैन 97.4% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। जिसमे अंग्रेजी में 94, संस्कृत में 98, गणित में 100, विज्ञान में 99 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। हरित चंचानी ने 94.4% अंक हासिल किये जिसमें अंग्रेजी में 95, हिंदी में 87 गणित में 99, विज्ञान में 96 और सामाजिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किए। 90% से ऊपर स्कोर करने वाले अन्य छात्र प्रखर कोचर 93.4% पर और दर्शना जैन 90.6% हासिल किये। कुल 56 छात्रों में से 5 छात्रों ने 90% से ऊपर, 17 छात्रों ने 80% से ऊपर और 15 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए। विषयवार टॉपर्स राघव अग्रवाल ने अंग्रेजी में 99, राघव अग्रवाल और भाविक जैन ने गणित में 100, भाविक जैन ने विज्ञान में 99, दर्शना जैन ने सामाजिक विज्ञान में 97, राघव अग्रवाल ने संस्कृत में 99 और भाविक जैन ने हिंदी में 98 हासिल किया।

विचक्षण जैन विद्यापीठ के प्रबंधन और निदेशक प्राचार्य ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।