राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवम आपदा प्रबंधन शिविर में छात्रों ने लिया हिस्सा ‌‌


पंडरिया।विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के स्काउट गाइड छात्रा करिश्मा साहू एवम रिंकी पनागर ने पांच दिवसीय राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवम आपदा प्रबंधन शिविर गदपुरी हरियाणा में हिस्सा लिया । गाइडर करीश्मा साहू ने बताया कि शिविर का शुभारंभ डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहन्ती , एस एस पाल , कैंप प्रभारी शिवांकी सक्सेना द्वारा किया गया। इसके बाद साहसिक गतिविधियां अर्चेरी, फायरिंग, शूटिंग, बैलेंसिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए अभ्यास कराया गया। इसके बाद रात्रि में कैंप फायर का प्रोग्राम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी स्काउटर गाईडर के छात्रों ने हिस्सा लिया । इसके साथ नोएडा , मथूरा, वृंदावन , दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम लोट्स ताजमहल प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया । भारत स्काउट गाइड के यह साहसिक कार्यक्रम निश्चित ही हमे अनुशासन के साथ साथ जीवन उपयोगी अनुभव सीखने को मिलता है ।कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती ने स्काउट गाइड के छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गाइड के छात्रा को विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।