राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला दुर्ग के तीनों ब्लॉक दुर्ग, धमधा तथा पाटन के शासकीय हाई तथा हायर सेकंडरी विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए आईआईटी भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव ( आर ) के डोमेश ठाकुर पिता पुरुषोत्तम ठाकुर कक्षा ग्यारहवीं तथा हिंदी माध्यम की कुमारी भुनेश्वरी साहू पिता हेमंत कुमार साहू कक्षा ग्यारहवीं का चयन किया गया। इस भ्रमण में स्टूडेंट्स को कई शिक्षाविदों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही आईआईटी भिलाई के ओ आर एल लैब,टेक लैब आदि को भ्रमण करने का भी मौका मिला। उक्त भ्रमण के लिए विकासखंड समन्वयक की भूमिका में शाला की श्रीमती विनीता सुधीर का योगदान भी रहा। शाला की प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने छात्रों को आईआईटी भ्रमण के लिए प्रोत्साहित किया और पालकों से संवाद भी किया । प्राचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।







