उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरुस्कृत सम्मानित किया गया।


पंडरिया-डड़सेना समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम खैरझिटी पुराना विकासखंड में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। 2025 में बोर्ड परीक्षा में बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्थात जो बच्चे 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं, उनको प्रशस्ति पत्र एवं नगद 2500 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिया गया। इसमें कक्षा 12वीं में कुमारी विभा पिता कृष्ण कुमार जायसवाल को 89% तथा कक्षा 10 वी में मेघेश पिता राजेंद्र जायसवाल को 90.66% के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।साथ ही साथ गांव में अनेक विकास कार्यों पर भी चर्चा हुआ। इस अवसर पर जनपद सदस्य  थानेश्वर जायसवाल,ग्राम अध्यक्ष  आत्माराम, कोषाध्यक्ष सालिक राम,निरंजन जायसवाल, लेख राम, नकुल गौतम, अशोक, कृष्णा ,मनोज, विश्राम, लालजी, विजेंद्र, अमरू, कमलेश आदि लोग उपस्थित थे।