अंडा। स्वर्गीय पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम की सांस्कृतिक समिति द्वारा सुआ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका पूजा सोढ़ा ने उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अभिन्न प्रस्तुति की गई, प्रथम स्थान पर हिना एवं साथी बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा एवं भूमिका एवं साथी बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का समूह रहा।तथा द्वितीय स्थान पर भावना एवं ग्रुप बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान शालिनी एवं समूह बीए प्रथम वर्ष का रहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ सीमा जयसवाल वाणिज्य विभाग अध्यक्ष तथा एवं श्रीमती अंजू रानी ठाकुर कला संकाय प्रभारी रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के बेलेंद ने छात्रों को छत्तीसगढ़ की परंपरा और लोक नृत्य को प्रोत्साहित करने की अपील की । डॉ शिप्पी देवांगन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वेद प्रकाश ठाकुर डॉ ओंकार प्रसाद चंद्रा ,जीवंतिका ठाकुर ओम प्रकाश, कामता प्रसाद बंजारे,गोपाल पाली, सहायक अमित, ऐवेंद ,राजेश्वरी का विशेष योगदान रहा।






