एसआई भर्ती: फिजिकल 6 जनवरी से शुरू होगा, 1 साल से अटकी थी प्रक्रिया


रायपुर ।
एसआई भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) की तारीख घोषित कर दी गई है। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन होगा। इसे लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से सूचना जारी की गई है।
एसआई पद के लिए पहले 341 पदों पर भर्ती निकली थी। इसके लिए 1 लाख 37 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन के बाद से प्रक्रिया अटक गई थी।
दूसरी ओर, इस बार की एसआई भर्ती में उम्र सीमा में एक साल की कटौती की गई थी। प्रक्रिया अटकने से आवेदन के समय की स्थिति बन गई थी। यानी जिन अभ्यर्थियों ने 33 की उम्र में आवेदन किया था, फिजिकल शुरू होने से पहले वे 34 के हो गए। इस बीच युवाओं में यह भी डर था कि फिजिकल टेस्ट होने से पहले कहीं इस बार भी भर्ती प्रक्रिया लंबी न चल जाए।
इसे लेकर  14 दिसंबर को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद फिजिकल कराने का आदेश जारी हुआ। इसके अनुसार पीएसटी और दस्तावेज सत्यापन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और राजनांदगांव के निर्धारित केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।