२४ वर्षों की सेवा के बाद गांव पहुंचे सूबेदार इंदल आठे का भव्य स्वागत


पाटन। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लॉक पाटन के पूर्व सैनिकों द्वारा ग्राम बटरेल निवासी सूबेदार इंदल आठे का आत्मीय स्वागत किया गया। वे 24 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा देने के पश्चात अपने गृह ग्राम लौटे हैं।
उनकी वापसी पर ग्रामवासियों एवं पूर्व सैनिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ ब्लॉक पाटन के अध्यक्ष श्री डी. के. चौहान, संरक्षक राजेंद्र सिंह, संरक्षक कमलेश नेताम, मीडिया प्रभारी सैयद जाफरी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, गिरवर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने सूबेदार इंदल आठे की सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके अनुभवों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।