पंडरिया-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में विषयवार भर्ती को पुनः प्रारम्भ किया जा रहा रहा है,जो स्वागत योग्य सही कदम है।पिछली कांग्रेस सरकार ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक भर्ती के लिए विषय बाध्यता को समाप्त कर दिया था।जिससे एक ही या विषय विशेष का चयन हो जाता था।जिसके बाद विद्यालयों में विषय अध्यापन में परेशानी होने लगी थी।वर्तमान भाजपा सरकार ने पुनः विषयानुसार शिक्षक की भर्ती शुरू करने जा रही है।शालेय शिक्षक संघ व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत ने बताया कि विषय विशेषज्ञ शिक्षक की भर्ती होने पर सम्बंधित विषय की पढ़ाई अच्छे ढंग से हो सकेगी। गणित व अंग्रेजी विषय को विषय में दक्षता रखने वाला शिक्षक ही अन्य शिक्षक से बेहतर पढ़ा सकता है।इस प्रकार विषयवार शिक्षक भर्ती से बच्चों को लाभ होगा,उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।







