दुर्ग

▪️
▪️ फरार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत
▪️ नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही जारी
संक्षिप्त विवरण :
जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.01.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान डबरापारा मिनी स्टेडियम के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक उपरांत मौके पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। प्रकरण में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 8, 21(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे आज दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
डबरापारा मिनी स्टेडियम के पास, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग
आरोपी का विवरण :
▪️ मजीद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी जोन-02, खुर्सीपार
जप्त सामग्री :
▪️ (पूर्व प्रकरण अनुसार) अवैध मादक पदार्थ गांजा
सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक तुलसी बिंझेकर, प्रधान आरक्षक 876 आनंद तिवारी, प्रधान आरक्षक 1543 सुमन सिंह, आरक्षक चंद्रभान चौहान एवं आरक्षक चुमुक सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी संबंधी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—






