अंडा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग एवं डॉ. डी.के. बेलचंदन खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड दुर्ग (निकुम) के मार्गदर्शन में दिनांक 25.10.2023 को गीतान्जलि 29 वर्ष, पति युवराज यादव निवासी ग्राम खांड़ा निवासी ने प्रसव पीड़ा पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में आयी। उक्त महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में पदस्थ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. किरण लोंघेकर के द्वारा जॉच पश्चात सीजर आपरेशन हेतु सलाह दिया गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में नवनिर्मित आपरेशन थियेटर में आपरेशन करने संबंधी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. के. बेलचंदन, राजेन्द्र वर्मा, बी.पी.एम. के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग को टेलीफोनिक संपर्क चर्चा कर एवं विकासखण्ड दुर्ग (निकुम) तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के द्वारा सामु.स्वा. केन्द्र कुम्हारी विकासखण्ड धमधा में पदस्थ डॉ. शीतल यादव निश्चेतना विशेषज्ञ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में आपरेशन हेतु निर्देशित कर भेजा गया जिससे डॉ. शीतल यादव, निश्चेतना विशेषज्ञ तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम पहुँचे तथा उक्त महिला का जॉच किया गया जिसमें पाया गया कि बच्चा उल्टा एवं आकार में बड़ा था जो कि आपरेशन के द्वारा ही प्रसव किया जाना संभव था। उक्त महिला को सीजर आपरेशन हेतु तैयार कर सफल आपरेशन किया गया। परिणाम स्वरूप उक्त महिला ने 3.6 किलोग्राम वजन के स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। वर्तमान में मॉ एवं बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम के इतिहास में सीजेरियन आपरेशन का यह प्रथम प्रयास था जो सफल रहा आपरेशन पश्चात सामु.स्वा. केन्द्र रिसाली विकासखण्ड दुर्ग (निकुम) में पदस्थ डॉ. मनीषा ठाकुर, शिशुरोग विशेषज्ञ के द्वारा जॉच किया गया जिसमें बेबी को स्वस्थ्य पाया गया। उक्त आपरेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. डी. के. बेलचंदन खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. किरण लोंघेकर स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. शीतल यादव निश्चेतना विशेषज्ञ, श्रीमती अंजूदेव नर्सिंग सिस्टर, अश्वती, सुनिता गौतम, मंजू चंद्रवंशी स्टाफ नर्स, जितेन्द्र वाल्दे, ओ.टी. टेक्निशियन, आया देवबती आदि का सहयोग रहा।






