पाटन में सड़क सुरक्षा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन



पाटन, दुर्ग (छ.ग.)। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पाटन द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में 25 अगस्त 2025 को विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” विषय पर आधारित थी और इसका आयोजन डी.आर.एस. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), पाटन में किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के 50 से अधिक विद्यार्थियों और प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान:
पक्ष:
नम्रता वर्मा (11वीं) – SAGES जनता भिलाई 3
अदिति सिंह (11वीं) – SAGES जनता भिलाई 3
टिकेश्वरी साहू (11वीं) – SAGES कन्या पाटन
ईशा शर्मा (12वीं) – SAGES कन्या पाटन
यामिनी साहू (12वीं) – SAGES कन्या पाटन
द्वितीय स्थान:
पक्ष:
अर्पित कौशिक (9वीं) – शा. हाई स्कूल फेकारी
वारिधी सिन्हा – DRS SAGES पाटन
खुशी सिन्हा – DRS SAGES पाटन
हिमांशु सिन्हा – DRS SAGES पाटन
विद्या पटेल – शा. उ.मा. शाला, तेलीगुंडरा
तृतीय स्थान:
पक्ष:
शौर्य रंजन झा (10वीं) – SAGES चरोदा
आयुष श्रीवास्तव (11वीं) – SAGES चरोदा
सृजन चंद्राकर (11वीं) – SAGES चरोदा
झलक सोनकर – SAGES अमलेश्वर
राजवीर निर्मलकर – SAGES अमलेश्वर
सांत्वना पुरस्कार विजेता:
समूह I:
सुरभि साहू – SAGES रानीतराई
युवराज निषाद – शा. उ.मा. शाला, उरला (BMY)
यशोदन सिंह – SAGES जामगांव (R)
प्राची साहू – SAGES जामगांव (R)
समूह II:
विलास निर्मलकर – शा. उ.मा. शाला, उरला (BMY)
राजदीप गायकवाड़ – SAGES रानीतराई
नमन बंछोर – SAGES जामगांव (R)
पुष्कर साहू – SAGES जामगांव (R)
समूह III:
माही ठाकुर – SAGES अमलेश्वर
युक्ता चंदेल – SAGES अमलेश्वर
सना खान – SAGES चरोदा
जगदम्बा साहू – SAGES चरोदा
कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण:
कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹2500, ₹2000 और ₹1500 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, तीनों सांत्वना पुरस्कार विजेता दलों को प्रत्येक को ₹1000 की राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल के कर कमलों द्वारा वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सविता देशलहरे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और श्री राकेश कुमार सोनी, संकुल समन्वयक, कन्या पाटन शामिल थे। इस आयोजन में BRP श्री खिलावन चौपड़िया और CAC झीट श्री सुशील सूर्यवंशी ने भी अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का सफल संचालन CAC बालक, पाटन श्री रोशन देशमुख ने किया।
श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ने सभी चयनित बच्चों को बधाई दी और उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन भी दिया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा।