पंडरिया। विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के जिला सह संयोजक व बेजुबान सेवा समिति के संयोजक सुमित तिवारी व साथी जिला गौ रक्षा प्रमुख अपेंद्र चौबे व निखिल सोनी को जिला व सत्र न्यायालय ने तारीख 23 फरवरी 2023 को जमानत पर रिहा किया।पिछले दिनों मंगलवार 21 फरवरी 2023 को न्यायालय में सरेंडर किया था। उन्होंने विज्ञप्ति में बताया उन्हें पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा गया था,उनके द्वारा सरेंडर किया गया था।, सुमीत तिवारी, अपेन्द्र चौबे निखिल सोनी तीनो ने स्वयं पंडरिया न्यायालय में खुद से आत्म समर्पण किया था।

उन्होंने बताया कि उनके ऊपर राजनितिक दबाव के चलते कार्यवाही की गई थी।जिसके कारण क्षेत्र में दुख ,सहानुभूति व आक्रोश लोगो के मन में था।उनके जमानत पर रिहाई पश्चात जिले भर के नौजवानों में स्वागत किया गया।वहीं नगर आगमन पर नगर में स्वागत किया गया।

सुमीत तिवारी अध्यक्ष बेजुबान सेवा समिति व जिला सह संयोजक बजरंगदल ने बताया कि उनके ऊपर कुछ अखबार में ये आरोप लगाते हुए लिखा गया है, की नाबालिक बच्चो का शोषण किया जाता है,जिस पर उनका कहना है कि हमारा कार्य समाज सेवा,धर्म रक्षा और गाय सहित बेजुबान जीवो की रक्षा व सुरक्षा करना है।हमारे कार्य को देखते हुए बहने, युवा, स्वस्फूर्त प्राभावित होकर जुड़ते हैं तथा साथ देते है। पूरी टीम निस्वार्थ कार्य करती है।कुछ लोगो के द्वारा बदनाम करने की मानसिकता से द्वेष पूर्ण गलत खबर प्रचारित किया गया है।उन्होने बताया कि शासन,प्रशासन से उनकी टीम नहीं डरेगी, उनकी टीम हमेशा ऐसे कार्यों को करते रहेगी।