अंडा। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार दुर्ग जिले के पीएम श्री स्कूल विनायकपुर में समर कैंप का आगाज हुआ। यह समर कैंप जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी विनोद सिन्हा, पीएम श्री नोडल अधिकारी शशिभूषण शार्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। यह समर कैंप 5 जून से 15 जून तक संचालित होगा।यह समर कैंप बच्चों मे रचनात्मक विकास, मनोवैज्ञानिक गतिविधियों को बढाने के लिए लगाया जा रहा है। इस समर कैंप में बच्चों को नृत्य, संगीत कला, नाटक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधि टाय मेंकिग, मास्क मेकिंग, सेल्फी जोन मेकिंग, कला एवं शिल्प के अन्तर्गत माला गूथना, मोती पिरोना, क्लेय माडलिंग जैसे गतिविधि बच्चों को सिखाया जायेगा।

आज समर कैंप का शुभारंभ सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, एस एम डीसी के अध्यक्ष मोती मारकंडे, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य ललित बाई साहू,यशवंत साहू, बीना देवांगन, स्मृति सोनी,गोदावरी देवांगन दा्रा माँ सरस्वती पूजा करके किया गया। आज की गतिविधि में योगा के साथ प्रारंभ किया गया। उसके पश्चात सभी बच्चों को डाइंग कापी , पेंसिल वितरण किया गया। उसके बाद चित्रकला के हुनर बच्चों को सिखाया गया। कुछ बच्चों द्वारा झूमर बनाया गया।

संगीत कला में हारमोनियम बजाना, ढोलक बजाना सिखाया गया। कुछ बच्चों द्वारा स्पोकन इंग्लिश की कक्षा में भाग लिया। आज के हमारे एक्सपर्ट चमेली ठाकुर,खिलेन्द्र यादव, कमलनारायण सोनी, साक्षी देवांगन, आस्था देशमुख, वोसिका देशमुख थे। आज पहली दिन 90 बच्चों ने भाग लिया। शाला के प्रधान पाठक ने सभी पालकों से अपील की है कि जो अपने बच्चों को आज नहीं भेज पाये है वो कल से भेज सकते हैं। अधिक से अधिक बच्चे आकर इस समर कैंप का लाभ उठावे।







